J&K Chunav Result : 10 सालों के बाद जम्मू कश्मीर पर होगा किसका राज, इंडिया गठबंधन जीत की ओर, ये बनेंगे सीएम

J&K Vidhan Sabha Chunav Result : जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव रूझान अब नतीजों में बदलने लगी है। अब तक के स्थिति को देखे तो जम्मू काश्मीर में कांग्रेस औऱ नेशनल कांफ्रेंस की सरकार बनती दिख रही है। कांग्रेस और एनसी गठबंधन पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते दिख रही है। सूबे में 90 सीटों पर मतदान हुआ जिसमें कांग्रेस औऱ एनसी गठबंधन को लगभग 50 सीटों पर बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है।
इसी बीच नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूख अबदु्ल्ला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा कर दी है। मिली जानकारी अनुसार उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उमर अब्दुल्ला दो सीट पर चुनाव लड़े। बडगाम में उन्हें जीत मिली। गांदरबल पर आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बीजेपी को 26 सीटों पर बढ़त दिख रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी का अब तक के रूझानों में सूफड़ा साफ होता दिख रहा है। पिछले चुनाव में 28 सीट जीतने वाली पीडीपी को इस बार के चुनाव में महज 3 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट से हार गईं। हार के बाद उन्होंने कहा कि जनमत का फैसला स्वीकार है।
बता दें कि आखिरी बार 2014 में जम्मू काश्मीर में चुनाव हुआ था। वर्ष 2014 के बाद से जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए। कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र की 90 सीटों में से पहले चरण में 24, दूसरे चरण में 26 और तीसरे चरण में 40 सीटों पर मतदान हुआ। वहीं कश्मीर में बीजेपी को करारी हार मिल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी ने को भी जम्मू कश्मीर में एक सीट हासिल हुई है।
रितीक की रिपोर्ट