बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस और डकैतों के बीच हुई मुठभेड़ में 1 जवान शहीद, 1 डकैत ढेर, 3 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पुलिस और डकैतों के बीच हुई मुठभेड़ में 1 जवान शहीद, 1 डकैत ढेर, 3 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

KISHANGANJ : जिले से एक बड़ी खबर आर रही है। जहां पुलिस और डकैतों के बीच हुई मुठभेड़ में जहां पुलिस का एक जवान शहीद हो गए है। वहीं पुलिस ने एक डकैत को मार गिराया है, वहीं तीन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार डकैतों में दो झारखंड, एक पूर्णिया और एक बंगाल का रहने वाला है। वहीं मुठभेड़ के दौरान फरार हुए डकैतों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। झारखंड और पश्चिम बंगाल से सटे इलाके के चेक पोस्ट को अलर्ट कर दिया गया है। 

एसपी ने बताया कि बीती रात किशनगंज टाउन थाना के पूरबपाली पॉवर हाउस के नजदीक जूट व्यवसायी नन्दू अग्रवाल के गोला पर डकैतों ने धावा  दर्जनों डकैतों ने धावा बोल दिया। कारोबारी के स्टाफ के शौर मचाने पर उधर से गुजर रही पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंची। इस दौरान डकैतों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। डकैतों द्वारा किए गए हमले में जवान बिरसा उड़ाव शहीद हो गए। वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक डकैत को ढेर कर दिया और  तीन डकैत को खदेड़कर पकड़ लिया। इस बीच डकैतों ने चाकू गोदकर वॉचमैन को गम्भीर रूप से ज़ख़्मी कर दिया है। जिनका उपचार जारी है। 

उन्होंने बताया कि डकैतों से मुठभेड़ के बाद मौके से दर्जनों देसी बम, कट्टा और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। फरार डकैतों की गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान और छापेमारी जारी है। 

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दो बार व्यवसायी नन्दू अग्रवाल के घर डकैती की घटना हो चुकी है।


Suggested News