10,00,000 रुपया के साथ गिरफ्तार किया गया कुख्यात अपराधी, घोषित था इतने रुपए का इनाम

MADHUBANI : 50,000 रूपया घोषित इनामी कुख्यात अपराधकर्मी रोहित यादव को बिहार विशेष कार्यबल(STF) की टीम पश्चिम बंगाल, कोलकाता से 10,00,000 रुपया के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया रोहित यादव के ऊपर कई कांड दर्ज हैं वह ₹50000 का घोषित इनामी कुख्यात अपराधी हैं काफी दिनों से फरार चल रहा था एसटीएफ की टीम पश्चिम बंगाल कोलकाता से उसे दस लाख नगद रुपए के साथ गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि जिले के विभिन्न थानों में उसका आपराधिक इतिहास दर्ज हैं रोहित यादव के विरूद्ध दर्ज सभी कांडों में स्पीडी ट्रायल चलाने हेतु न्यायालय से अनुरोध किया जायेगा।