भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 10 नये सदस्य, बिहार से संजय जायसवाल भी शामिल

पटना.  लोकसभा चुनाव 2024 और पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 10 नये सदस्यों की नियुक्ति की गई है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की कुछ राज्य इकाइयों के पूर्व अध्यक्षों समेत 10 नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है.

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नये सदस्यों में बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल को भी शामिल किया गया है. इसके साथ ही झारखण्ड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को भी जगह मिली है. साथ ही सतीश पूनिया, सुरेश कश्यप, विष्णुदेव साय और अश्विनी शर्मा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है.

बताते चलें कि सुरेश कश्यप हिमाचल प्रदेश इकाई, साय छत्तीसगढ़ इकाई और अश्विनी शर्मा पंजाब इकाई के प्रमुख रह चुके हैं. पार्टी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता धरमलाल कौशिक, आंध्र प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सोमू वीरराजू और राजस्थान के नेता किरोड़ी लाल मीणा भी कार्यकारिणी में शामिल अन्य सदस्यों में से हैं.

Nsmch
NIHER