बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहतास में कोरोना से 10 साल की बच्ची की हुई मौत, सिविल सर्जन ने की पुष्टि

रोहतास में कोरोना से 10 साल की बच्ची की हुई मौत, सिविल सर्जन ने की पुष्टि

SASARAM : साल 2023 की विदाई की बेला आते आते वैश्विक महामारी रहे कोरोना वायरस का नया वेरिएंट जेएन-1 भारत में पांव पसार रहा है। कोविड-19 का यह नया वेरिएंट जेएन-1 एक चिंताजनक वेरिएंट है। इसमें एक विशिष्ट स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन है, जो तेजी से फैलता है। साथ ही इसमें लोगों को शिकार बनाने की क्षमता भी ज्यादा है। 

देश में नये साल 2024 के आने के पहले अबतक कोरोना संक्रमण के कुल 4170 केसेस सामने आए है। बिहार में भी कोरोना ने पांव पसारा है। शनिवार को राज्य में कोरोना के 7 मरीजों की पहचान हुई है। पटना और गया में 3-3 मरीज जबकि दरभंगा में 1 मरीज मिले है। रोहतास में कोरोना से 10 साल की बच्ची की मौत हो गयी है। बच्ची के मौत की पुष्टि सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. केएन तिवारी ने की है। 

उन्होंने बताया है कि नोखा के लिलारी की रहने वाली 10 वर्षीय साधना कुमारी की मौत हुई है। वह हरेंद्र गिरी की पुत्री थी। डेहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा था। जहां उसकी मौत हुई है। चुकी कोरोना का कौन सा वेरिएंट है, यह जानकारी के लिए तमाम रिपोर्ट को जांच के लिए पटना भेजा गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि चुकी बच्ची अपने एक रिश्तेदार के यहां गया के शेरघाटी गई हुई थी। जहां उसकी तबीयत खराब होने लगी, जिसके बाद जमुहार के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जांच में कोरोना का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया था। वही इलाज के दौरान बच्ची की मौत हुई है। किस वेरिएंट के कारण मौत हुई है, इसकी जांच के लिए रिपोर्ट को पटना भेजा गया है। उसके बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

सिविल सर्जन ने यह भी बताया कि जिस गांव की साधना कुमारी रहने वाली थी, वहां आसपास मेडिकल टीम भेजा गया है एवं कोविड जांच कराया गया। लेकिन अन्य किसी लोगों में कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। वैसे पूरी तरह से सतर्कता बढ़ती जा रही है।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट 

Suggested News