बिहार के 11 IAS अफसरों को मिली प्रोन्नति, 2019 बैच के हैं सभी अधिकारी, देखें सूची

PATNA : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों को प्रोन्नति दी गयी है। राज्य सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। एक जनवरी 2023 से इसे लागू किया गया है। जिन अधिकारियों को प्रोन्नति दी गयी है। उनमे मोतिहारी उप विकास आयुक्त समीर सौरभ, भागलपुर के उप विकास आयुक्त कुमार अनुराग, महनार एसडीओ सुमित कुमार, कटिहार के उप विकास आयुक्त सौरभ सुमन यादव शामिल हैं।

बांका के अनुमंडल पदाधिकारी प्रीति, मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त नवीन कुमार, मुंगेर के अनुमंडल पदाधिकारी यतेन्द्र कुमार पाल, भोजपुर के उप विकास आयुक्त विक्रम विरकर, सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापना हेतु प्रतीक्षारत प्रियंका रानी, नवादा के उप विकास आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा और दरभंगा सदर के अनुमंडल पदाधिकारी स्पर्श गुप्ता को भी प्रोन्नति दी गयी हैं। सभी 2019 बेच के हैं।   

Nsmch

बताते चलें की इसके पहले शुक्रवार की शाम भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की गयी थी। इसमें जयंतकांत को चंपारण क्षेत्र बेतिया रेंज का डीआईजी बनाया गया है। इसके अलावा डीआईजी अनुसूइया रणसिंह साहू को गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवाएं में डीआईजी-सह-उप समादेष्टा बनाया गया है। अनुसूइया को डीजी शोभा अहोतकर के साथ वही जगह दी गई है, जहां बिनोद कुमार थे। 

गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवाएं में आईजी विकास वैभव के साथ डीआईजी-सह-उप समादेष्टा बिनोद कुमार को मुख्यालय भेज दिया गया था। आईपीएस विकास वैभव ने शोभा अहोतकर से जान का खतरा बताया था, जिसके बाद विकास वैभव और बिनोद कुमार को वहां से हटाकर मुख्यालय भेज दिया गया था। 

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट