रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में औरंगाबाद से गाय के गोबर से बने 11 हज़ार दीये जायेंगे अयोध्या, तैयारियां पूरी

AURANGABAD : 22 जनवरी का दिन हर किसी के लिए यादगार रहने वाला है और दुनियाभर के लिए ये दिन ऐतिहासिक होगा। क्योंकि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला विराजमान हो रहे है। पूरे देश में इस दिन दिवाली मनाई जाएगी।
दूर-दूर से लोग अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 22 जनवरी को घर- घर दीप जलाने की भी अपील की है।
इसको लेकर औरंगाबाद में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के कुटुंबा प्रखंड के चपरी गांव स्थित पंचदेव धाम में गाय के गोबर से दीये बनाए गए है और 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन होने वाली दीपावली पर दीये जलाए जाएंगे।
बताया जा रहा है कि गोबर से बने 11 हजार दीये अयोध्या भेजे जाएंगे। इसको लेकर 6 महीने से दिन और रात महिलाएं दीये बनाने में जुटी थी। मौसम में नमी का होने और धूप नही निकलने के कारण दीपक सूखने में काफी समय लगा। दिया बनकर तैयार हो गया है। साथ ही उसे रंग रोहन कर खूबसूरत भी बनाया गया है। यहां तक की दियो की पैकिंग कर अयोध्या भेजने की तैयारिया पूरी कर ली गई है।
औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट