बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मनाया गया 137 वां स्थापना दिवस, विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने गिनाई उपलब्धियां

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मनाया गया 137 वां स्थापना दिवस, विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने गिनाई उपलब्धियां

BHAGALPUR : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस पर आज कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा के निवास स्थित कांग्रेस के कैम्प कार्यालय में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक अजीत शर्मा ने कांग्रेस का झण्डा फहरा कर एवं केक काट कर किया।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी स्थापना के साथ ही भारत में सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन के लिए क्रान्तिकारी संघर्ष किया। कांग्रेस के नेतृत्व में अंग्रेजी सल्तनत के खिलाफ लड़ाई लड़ी। हजारों कांग्रेसी की शहादत और बलिदान के बाद देश को आजादी दिलाई और स्वतंत्रता के पश्चात एक नये भारत की नींव कांग्रेस पार्टी ने रखी एवं कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में देश ने विकास के नये प्रतिमान स्थापित किया। आज का शक्तिशाली भारत कांग्रेस नेताओं और सरकार की अमर कृति है। जबसे देश में साम्प्रदायिक ताकतों के नेतृत्व में मौजूदा मोदी सरकार आई है। तब से देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। देश के सरकारी प्रतिष्ठानों को केन्द्र सरकार अपने चन्द पूंजीपति मित्रों के हाथ बेच रही है। राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस देश को इस अराजक सरकार से मुक्त करने के लिए संकल्पबद्ध है। आज हर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को देश की एकता और अखण्डता के साथ देश के संविधान की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा० अभय आनन्द ने किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा० अभय आनन्द, कार्यकारी अध्यक्ष विपिन बिहारी यादव, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा कोमल सृष्टि, सुनन्दा रक्षित, संगीता श्रीवास्तव, उषा रानी, नगर अध्यक्ष सोईन अंसारी, नगर अध्यक्ष सौरभ पारिक, नगर अध्यक्ष रविन्द्रनाथ यादव, अभिषेक चौबे, प्रिसं श्रीवास्तव, राजेश सिंह, अरविन्द झा, नरेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश उपाध्याय, मिंटू कुरैशी, विवेक जैन, एजाज अहमद, रजनीश रंजन, विकास कुमार, गोपाल शर्मा, बंटी कुमार दास, प्रदीप कुमार, मृत्युंजय प्र० सिंह, गिरधर राय, बाबर अंसारी, परवेज आलम, मो० चुन्ना, मो० मेहताब, मो0 समसीर इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वहीँ गया में कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सेवादल के स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय चौक स्थित कांग्रेस सेवादल बोर्ड कार्यालय में झंडोतोलन के साथ पार्टी झंडा के साथ जयघोष किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव अमरजीत कुमार,ओंकार नाथ सिंह, शिव कुमार चौरसिया, भगवान प्रसाद, सोमनाथ पासवान, मदन कुमार सिन्हा, विनोद बनारसी, चुल्लू मलाकर, श्रीकांत शर्मा, सुनैना रानी अंजनी,असरफ इमाम, फिरोज रजा, सुरेन्द्र मांझी, अरुण कुमार पासवान आदि ने पार्टी झंडा के साथ जयघोष किया की हम कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता आज संकल्प दोहराते है की देश की एकता, अखंडता, सर्वधर्म समभाव, सर्वहारा समाज, संविधान को अक्षुण रखेंगे तथा इसकी रक्षा के लिए सब कुछ न्यौछावर करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

नेताओं ने कहा की आज देश की सत्ता में बैठे लोग संविधान एवं संवैधानिक संस्थानों से छेड़ छाड़ करने, देश को धर्मवाद एवं  छद्म राष्ट्रवाद की जुमलेबाजी में झोंकने और इसी के आधार पर ध्रुवीकरण करा कर वोट लेने का काम कर रही है, जो अब चलने वाली नही है। देश की महान जनता अब इनके झांसे में आने वाली नही है। नेताओं ने कहा की हाल की दिनों में जब देश के कई राज्यो में लोकसभा, विधानसभा की उपचुनाव में करारी हार के दूसरे दिन डीजल, पेट्रोल के दामों में १o ₹/ लीटर की कम करने, तथा जब उत्तर प्रदेश एवम् पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनाव में संघ के सर्वे में करारी हार की रिपोर्ट आने पर एक साल से चल रहे किसान आंदोलन को सही मानते हुए किसान विरोधी काले कानून को निरस्त करने की घोषणा इस बात को प्रदर्शित करता है कि जनता अब इनके झांसे में आने वाली नही है।

भागलपुर से बालमुकुंद कुमार की रिपोर्ट

Suggested News