बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अलकायदा के 14 आतंकी हुए गिरफ्तार, बिहार के पड़ोसी झारखंड तक फैला है नेटवर्क, कई बड़े खुलासा....

अलकायदा के 14 आतंकी हुए गिरफ्तार, बिहार के पड़ोसी झारखंड तक फैला है नेटवर्क, कई बड़े खुलासा....

DESK: दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलकायदा के 14 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड, राजस्थान व यूपी पुलिस के साथ मिलकर ये बड़ी कार्रवाई की है। ये सभी अलकायदा प्रेरित मोड्यूल के सदस्य हैं।

जानकारी अनुसार इस मोड्यूल का नेतृत्व रांची के डॉक्टर इश्तियाक द्वारा किया जा रहा था। वह खिलाफत की घोषणा कर देश के भीतर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए संगठन खड़ा करना चाह रहा था। इस मोड्यूल के सदस्यों को विभिन्न स्थानों पर हथियारों के प्रशिक्षण दिए जा चुके हैं।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर स्पेशल सेल प्रमोद सिंह कुशवाहा के मुताबिक सेल ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से भिवाड़ी से हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे छह आतंकियों को गिरफ्तार किया है। वहीं झारखंड और यूपी पुलिस के साथ मिलकर उक्त दोनों जगहों से आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का दावा है कि अलग-अलग राज्यों में अभी ऑपरेशन जारी है। अभी और भी आतंकी गिरफ्तार किए जा सकते हैं। कई स्थानों से पुलिस ने हथियार, गोला-बारूद व अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। 

Suggested News