बेतिया नगर निगम के सैकड़ों संविदा कर्मियों के वेतन में 15 परसेंट की वृद्धि, मेयर ने की घोषणा

बेतिया नगर निगम के सैकड़ों संविदा कर्मियों के वेतन में 15 पर

BETIAAH : बेतिया नगर निगम में कार्यरत दो सौ से अधिक विभिन्न कोटि के संविदा कर्मियों को चालू जुलाई 2024 से 15 फीसदी की वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा । नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने इसकी जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि नगर निगम बोर्ड की सामान्य बैठक में बहुमत के आधार पर इसका प्रस्ताव पारित किया गया है। महापौर सिकारिया ने बताया कि नगर निगम में कार्यरत कुल दो सौ से भी अधिक संविदा कर्मियों में से प्रत्येक संविदाकर्मी को न्यूनत्तम दो से तीन हजार या उससे भी  कुछ अधिक मासिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। महापौर ने यह भी बताया कि वर्षों से नगर निगम के संविदा कर्मी इसकी मांग करते रहे हैं। 

महापौर ने बताया कि उनकी प्राथमिकताओं नगर निगम के एक एक जनता- जनार्दन के सुख सुविधाओं में विस्तार के साथ हमारे साथ कार्यरत्त एक एक कर्मी तक की सुख सुविधा में समय समय पर वृद्धि करते रहना शामिल है। इस कार्य को संपन्न होने में नगर निगम बोर्ड के माननीय पार्षदगण की भी सहमतिपूर्ण भागीदारी रही है।

REPORT - ASHISH