बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर के सोझी गंगा घाट पर 150 प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, बांका में नम आँखों से लोगों ने दी माँ दुर्गा को विदाई

मुंगेर के सोझी गंगा घाट पर 150 प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, बांका में नम आँखों से लोगों ने दी माँ दुर्गा को विदाई

MUNGER : नवरात्र का समापन होने के साथ ही अब माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर जारी है। इसके मद्देनजर मुंगेर जिला अंतर्गत सोझी गंगा घाट पर आज से लेकर कल तक प्रतिमा विसर्जन कराया जायेगा। मुंगेर और जमालपुर की लगभग 150 प्रतिमा का इस घाट पर विसर्जन होना है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है।  

एसडीआरएफ के दो अधिकारी सहित 28 जवान के अलावा स्थानीय गोताखोरों को भी तैनात किया गया है। घाट पर अव्यवस्था न हो। इसके लिए बैरेकेटिंग की व्यवस्था की गई है। गोताखोर जितेंद्र सहनी ने बताया की मुंगेर की बड़ी देवी का विसर्जन सबसे पहले होगा।

इसके बाद मुंगेर के अन्य प्रतिमाओं के साथ कल जमालपुर के प्रतिमाओं का विसर्जन होता है। जिस कारण मुंगेर में दो दिनों तक विसर्जन चलता रहता है। यहां एसडीआरएफ सहित जिला गोताखोर के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ प्रतिमाओं को नाव पर रखकर गंगा में विसर्जन करने की भी सुविधा है। ताकि कोई घटना न हो।

वहीँ बांका के अमरपुर क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल में दशहरा पर्व संपन्न हो गया। सभी दुर्गा मंदिर में प्रतिमा का विसर्जन अनुष्ठान किया गया। वहीं सुर्योदय के पूर्व बीरमां चक्रधारणी दुर्गा मंदिर के प्रतिमा का अंधरी में विसर्जित किया गया। इसके अलावा अमरपुर बाजार के बड़ी एवं छोटी दुर्गा स्थान के दुर्गा प्रतिमा को पूरे शहर में गाजे-बाजे के साथ भ्रमण किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिला भी विसर्जन जुलूस में शामिल हुई। जो एक दुसरे को सिंदूर एवं अबीर लगाकर खुशी व्यक्त की। जुलूस में नपं मुख्य पार्षद रीता साहा, पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार साह पप्पू, अनिल दारूका, राजेश साहा सहित काफी संख्या में लोग थे। वहीं विसर्जन जुलूस में भारी भीड़ को देखते हुए सभी चौक चौराहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। दुर्गापूजा में बीरमां चक्रधारणी दुर्गा मंदिर परिसर में संदेशप्रद नाटक डाकू त्रिशूल सिंह का मंचन किया गया। जहां भागलपुर के पूर्व सांसद सुबोध राय, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा ने पहुंचकर आयोजक का हौसला अफजाई किया। वहीं मंदिर परिसर में अंग क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी पंडित रंजीत झा के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इसके अलावा रानीकित्ता, काशपुर, पवई, महादेवपुर, भीखनपुर, भरको सहित अन्य दुर्गा मंदिर में प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान के साथ बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News