बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के नौबतपुर में बनाया गया है 19 क्वारांटइन सेंटर, लोगों ने मूलभूत सुविधाएं नदारद होने का लगाया आरोप

पटना के नौबतपुर में बनाया गया है 19 क्वारांटइन सेंटर, लोगों ने मूलभूत सुविधाएं नदारद होने का लगाया आरोप

Patna : राजधानी पटना से सटे नौबतपुर प्रखंड में दूसरे प्रदेशों से आनेवाले लोगों को को क्वरेंटाइन करने के लिए 19 क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए है। ये क्वरेंटाइन सेन्टर गांव के बाहर स्थित उच्च विद्यालय अमरपुरा  और त्रिभुवन उच्च विद्यालय नौबतपुर में बनाई गई है। 

इस बात की जानकारी देते हुए नौबतपुर प्रखंड के विकास पदाधिकारी नीरज आनंद ने देते हुए बताया कि प्रत्येक सेंटर पर 5 बेड लगाया गया है। लेकिन अबतक एक भी व्यक्ति यहां क्वरेंटाइन नही किये गये है। उन्होंने बताया कि 69 लोगों को होम क्वारेंटाइन में रखा गया है। 

वहीं होम क्वारेंटाइन में रह रहे कई लोगों ने बताया कि सरकारी स्तर पर बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में बेड के सिवा कोई व्यवस्था नहीं है। न तो मच्छरदानी की व्यवस्था है और न ही मास्क,सेनेटाइजर,साबुन या कोई अन्य आवश्यक संसाधन ही उपलब्ध है। यहां तक कि भोजन की भी व्यवस्था नहीं है।इसलिए होम क्वारेंटाइन में रहना उनकी मजबूरी है। 

गौरतलब हो कि कोरोना संक्रमण के बाद नौबतपुर प्रखंड के विभिन्न गांव में दूसरे प्रदेश से नौकरी अथवा मजदूरी करनेवाले दर्जनों लोग लौटे हैं। जिनमें कई विदेश से लौटे लोग भी शामिल हैं। 

बिहटा से सुमीत कुमार की रिपोर्ट


Suggested News