बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा के 2 पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित 

नालंदा के 2 पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित 

NALANDA : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कश्मीर से ऑनलाइन नालन्दा जिले के हरनौत प्रखंड के सुढारी मुखिया और इस्लामपुर पंचायत समिति सदस्य को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया। मुखिया को बाल आधारित परियोजना में बाल हितैषी के क्षेत्र में व पंचायत समिति सदस्य को पंचायत के विकास के लिए सम्मान मिला। हरनौत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने प्रशस्ति पत्र देकर दोनों पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस दौरान पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने इस पंचायत में पंचायत सरकार भवन बनाने के लिए जमीन तलाशने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बिहार भर में 12 जगहों पर जिनमें सात मुखिया ,05 पंचायत समिति सदस्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने का काम किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2006 में पंचायती राज्य अधिनियम में संशोधन किया है और महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की काम किया है। वो काबिले तारीफ है। उसी का परिणाम है कि आज बिहार तरक्की के आयाम को छू रहा है। बिहार के कुल छह पंचायत को आज सम्मानित करने का काम किया गया है।

दरअसल सुढारी का चयन बाल हितैसी के क्षेत्र में बेहतर कार्यों के लिए किया गया है। यह पुरस्कार बाल सुलभ प्रथाओं को अपनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों को दिया जाता है जिसमें सुढारी भी शामिल है। वहीं इस्लामपुर ग्राम पंचायत का चयन पंचायत समिति द्वारा किए गए कार्यों का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर किया गया है। मौके पर पंचायती निदेशक रंजीत कुमार सिंह के अलावे कई लोग मौजूद थे। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News