कैमूर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 लोगों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

KAIMUR : जिले में आकाश से मौत बनकर गिरे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक और एक बच्चा की झुलसकर मौत हो गई है। सूचना पर पहुँची मोहनिया थाना की पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है। मामला मोहनिया थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव का है। 


मृतक मोहनिया थाना क्षेत्र के चौराशिया गांव निवासी संजय राम का 18 वर्षिय पुत्र सन्नी कुमार बताया जाता है। वहीं दुसरा उत्तर प्रदेश के हरदोई गांव निवासी यूनूफ खान का 9 वर्षीय पुत्र न्याज खान बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक चौरशिया गांव निवासी सन्नी कुमार गांव के बधार में भैंस चरा रहा था। तभी धुंआ धार बारिश सुरु हो गया। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। 

Nsmch

वहीं दूसरा यूपी के हरदोई गांव निवासी न्याज खान जो मोहनिया  के कौड़ीराम गांव में परिवार के साथ रहता था जो कि फेरी कर कपडा बेचने का काम करता है। वह आज बारिश में घूम घूम कर नहा रहा था। तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। जहाँ उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। 

जिसके बाद दोनों को उनके परिजनों द्वारा मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहाँ दोनों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया है। जिसके बाद सूचना पर पहुँची मोहनिया पुलिस ने शवों का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट