PATNA : आगामी 6 दिसम्बर से अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति के तत्वाधान में 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत होने जा रही है। जिसका समापन 10 दिसम्बर को होगा। इसके मद्देनजर आज प्रातः 2:00 बजे गायत्री शक्तिपीठ कंकड़बाग, पटना के प्रांगण से प्रभात फेरी रथ यात्रा के साथ निकाली गई।
इसमें बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव और जदयू नेता अरविन्द कुमार सिंह उर्फ़ छोटू सिंह, मनीष कुमार (युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी), ज्ञान प्रकाश (व्यवस्थापक P.Y.P. पटना ) डॉ. मनोज, डॉ नरेंद्र एवं गायत्री परिवार के गणमान्य लोगों के द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस भव्य प्रभात फेरी में हजारों की संख्या में महिला पुरुष एवं युवाओं की भागीदारी रही।
इस मौके पर जदयू नेता छोटू सिंह ने कहा की यज्ञ हमारे मानव संस्कृति को विरासत और परंपरा का अभिन्न अंग है। ये सभी के बीच शांति और सकारात्मकता का प्रतीक है। इस प्रभात फेरी के माध्यम से सभी नगर वासियों को भाव भरा निमंत्रण दिया गया कि इस महायज्ञ में सभी की जन भागीदारी हो।
उन्होंने कहा की सबकी आहुति इस महायज्ञ में लगे। जिससे एक ऐसी दिव्य ऊर्जा का संचार हो, जो जन-जन के बीच जाप एवं पूरे वातावरण को परिष्कृत करें। जिससे बिहार में एक नवीन ऊर्जा का संचार हो एवं बिहार वासियों के गोधन में सुख समृद्धि आये। इसी उद्देश्यों को लेकर पूरे बिहार वासियों की भागीदारी होने जा रही है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मण्डल की गुड़िया, प्रियंका, प्रिंस रंजन, निशांत रंजन, राजीव और सचिदानंद के साथ समस्त गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद थे।