बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 32 किलो गांजा बरामद

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 32 किलो गांजा बरामद

PATNA : जिले में नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मोकामा में तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 32 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में कीमत तकरीबन 3 लाख रुपये बताई जा रही है। 

मोकामा थाना प्रभारी कैसर आलम ने बताया कि एनएच 31 पर चौहरमल गेट के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को देख एक बोलेरो तेजी से भागने लगा। गाड़ी को भागता देखकर उसका पीछा किया गया। पकड़े जाने पर जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें 32 किलो गांजा बरामद किया गया।  वहीं गांड़ी के ड्राइवर समते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार दोनो का नाम फूदो महतो और राजेश महतो है। वहीं ड्राइवर की निशानदेही पर बोलेरो के मालिक जनार्दन यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार फूदो महतो ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा उड़ीसा के ब्रहमपुर से एर्नाकुलम एक्सप्रेस से लेकर आ रहा था। गिरफ्तार तीनों तस्कर बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतारामपुर निवासी बताए गए है।

Suggested News