बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में 3 आईएएस अधिकारियों को हुआ तबादला, धर्मेन्द्र सिंह को बुडको के एमडी की मिली जिम्मेवारी

बिहार में 3 आईएएस अधिकारियों को हुआ तबादला, धर्मेन्द्र सिंह को बुडको के एमडी की मिली जिम्मेवारी

PATNA : बिहार में आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 2006 बीच के आईएएस अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह को बुडको का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। 

साथ ही उन्हें बिहार राज्य आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसके पहले धर्मेन्द्र सिंह वित्त विभाग में सचिव के पद पर थे। वहीँ 2008 बीच के आईएएस अधिकारी जियुत सिंह को बिहार लोक सेवा आयोग का सचिव बनाया गया है। बता दें की जियुत सिंह पूर्णिया नगर निगम के आयुक्त थे। उधर 2006 बैच के आईएएस अधिकारी मुकेश कुमार लाल को वित्त विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। इसके पहले मुकेश कुमार लाल पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे।

वहीँ 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह को उनके मूल कैडर त्रिपुरा में विरमित कर दिया गया है। अभिषेक सिंह को इसी महीने 2 फ़रवरी को बिहार राज्य योजना पर्षद का परामर्शी बनाया गया था। बता दें की परामर्शी बनने से पहले अभिषेक  गया के डीएम थे। जिनका तबादला कर बुडको का एमडी बनाया गया था। साथ ही बिहार राज्य आवास बोर्ड का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

Suggested News