बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'3नवंबर का राशिफल' जानिए कैसा रहेगा आज के लिए आपका दिन... क्या कहते हैं सितारे...

'3नवंबर का राशिफल' जानिए कैसा रहेगा आज के लिए आपका दिन... क्या कहते हैं सितारे...

Desk : 3 नवंबर 2020 कार्तिक कार्तिक कृष्ण पक्ष, दिन-मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा । किस राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी है किन के लिए आज का दिन नुकसान पहुंचाने वाला है क्या कहते हैं आज के दिन के सितारे आइए जानते हैं।
मेष
व्यवसायियों को आज काफी मेहनत करनी होगी। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ऑफिस का माहौल आज आपके पक्ष में रहेगा। दफ्तर की सभी जिम्मेदारियों को आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। अफसर आपकी सराहना करेंगे। आज युवाओं का नया अवसर मिल सकता है। कैरियर संबंधी दिक्कतें दूर होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति से ज्यादा चर्चा करने से बचें। निजी बात शेयर न करें।
वृषभ
आपका दिन आज शानदार रहेगा। आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। त्यौहारों की तैयारी में जुटे रहेंगे। बिना वजह खर्च करने के प्रवृत्ति पर लगाम लगाएं। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। युवा नया प्लान बनाएंगे। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना चाहिए। आज सफलता मिल सकती है। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। किसी की बातों में न आएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। यात्रा करते समय सतर्क रहें।
मिथुन
आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आप अपने कैरियर से जुड़े नए प्लान बना सकते हैं। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कर्ज लेने पर विचार कर सकते हैं। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। अपने परिवार के लोगों का सहयोग लेकर चलें। जीवनसाथी से किसी बात को न छिपाएं। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। आपको किसी से नुकसान हो सकता है। आपके स्वभाव में आज सहजता रहेगी। ऑफिस की जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। किसी टकराव का हिस्सा न बनें। बुजुर्गों की राय लें। 
कर्क
आज आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन हावी रहेगा। किसी नुकसान के चलते आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। शत्रु पक्ष आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। आपको काफी सतर्क रहना होगा। रिश्तेदारों की ओर से सुखद सूचना मिल सकती है। दफ्तर में किसी से अनबन की आशंका है। छात्रों को लाभ होगा। कारोबार में आज लाभ होने की संभावना है। परिवार किसी सदस्य की दिक्कत दूर होगी। बाहर निकलते समय सावधान रहें। ईश्वर की आराधना करें। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
सिंह
दिनभर आप काफी व्यस्त रहेंगे। कमजोरी महसूस कर सकते हैं। सेहत को लेकर आपको सचेत रहना होगा। आपके सभी काम मनोनुकूल होंगे। ऑफिस में भी काफी व्यस्तता रहेगी। अफसरों से मुलाकात हो सकती है। पदोन्नति और स्थानांतरण के लिए अभी प्रतीक्षा करनी होगी। व्यवसायियों को काफी मेहनत करनी होगी। अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर चलें। किसी से विवाद होने की आशंका बनी हुई है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। संतानपक्ष को कुछ समस्या हो सकती है। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।
कन्या
आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपके सभी काम मनमाफिक पूरे हो जाएंगे। छात्रों को कुछ समस्या हो सकती है। शिक्षकों का साथ मिलेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। कर्ज की रकम की वसूली हो सकती है। निवेश को लेकर फिलहाल प्लान न बनाएं। यात्रा कर सकते हैं। बहुमूल्य सामानों की सुरक्षा करें। आपकी वजह से कई लोगों के काम पूरे होंगे। शत्रु पक्ष शांत रहेगा। जोड़ों के दर्द से प्रभावित हो सकते हैं। आपको रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। धन लाभ होने की संभावना है। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी।
तुला
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। कहीं बाहर घूमने का प्लान न बनाएं। धार्मिक कार्य कर सकते हैं। पुरानी समस्या का हल निकलेगा। आप खुश रहेंगे। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी की बात का बुरा न मानें। नई जानकारी मिलेगी। आपकी कुशलता से सभी प्रभावित होंगे। व्यवसाय अच्छा चलेगा। शुभ सूचना मिलेगी। सामाजिक कार्यों का हिस्सा बन सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। दिनचर्या में परिवर्तन ला सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। युवाओं को ज्यादा मेहनत करनी होगी। माता-पिता की सेवा करें ।
वृश्चिक
निवेश का प्लान सोच समझकर ही बनाएं। आपके लंबित कार्य पूरे होने से आप दिनभर तनावमुक्त रहेंगे। अचल संपत्ति खरीदने पर विचार कर सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।परिवार के साथ भ्रमण करने से मानसिक शांति रहेगी। रिश्तेदारों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आप आज काफी प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ होने की संभावना है। सरकारी काम पूरे होंगे। किस्मत का साथ रहेगा। जोखिम लेने से बचें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
धनु
आज आपको बोलचाल के दौरान सावधान रहना होगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी। किसी की बात से तनाव हो सकता है। धैर्य रखना होगा। आर्थिक समस्या आ सकती है। कर्ज लेना पड़  सकता है। व्यवसाय अच्छा चलेगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। सामाजिक जिम्मेदारी मिलेगी। फील्ड में काम करने वालों को नए मौके मिल सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। 
मकर
आप नया काम शुरू करने के लिए  प्लानिंग कर सकते हैं। कैरियर से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। आज दिन भर व्यस्त रहेंगे। प्रसन्नता के मौके आएंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखें। बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं। यात्रा पर जाते समय सतर्क रहें। सभी दस्तावेज साथ लेकर चलें। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान फिलहाल टाल दें। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी है। योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।
कुंभ
आपके बैंक बैलेंस में इजाफा हो सकता है। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। दिन अच्छा बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों की दफ्तर में किसी सहयोगी से अनबन की आशंका है। अपने व्यवहार को काबू में रखें। चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। तनाव बढ़ेगा। किसी की बातों में आकर गलत फैसला न करें। भौतिक संसाधन जुटाने के लिए खर्च कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कारोबार में पिछले कुछ दिनों से आ रही समस्या दूर होगी। घर के लोगों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।
मीन
आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरी कर सकते हैं। आज के दिन किसी पास की जगह पर जा सकते हैं। परिवार के लोग साथ होंगे। मित्रों की मदद से आपको लाभ होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। महिला वर्ग से मदद मिलेगी। किसी अपरिचित से निजी चर्चा न करें। विरोधी शांत रहेंगे। युवाओं को लाभ होगा। दफ्तर में सहयोगियों की पूरी मदद मिलेगी। स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अधिक खर्च करने से बचें।

Suggested News