बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में दहेज के लिए 4 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, सात माह पहले हुई थी शादी, आरोपी पति कार की कर रहा था डिमांड

वैशाली में दहेज के लिए 4 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, सात माह पहले हुई थी शादी, आरोपी पति कार की कर रहा था डिमांड

VAISHALI: हाजीपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 4 महीने की प्रेग्नेंट महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। वहीं हत्या का आरोप उसके पति पर ही मृतका के परिजनों ने लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, यह घटना वैशाली के पातेपुर थाना स्थित महैया मालपुर गांव की है। बताया गया कि स्थानीय प्रमोद कुमार की पुत्री जुली कुमारी की शादी इसी वर्ष के मई महीने में हुई थी। शादी मुजफ्फरपुर जिले के छपन गांव के रहने वाले लकड़ी कारोबारी राजकुमार शाह के साथ हुई थी। 21 नवंबर को जूली अपने पति राजकुमार के साथ अपने घर आई थी तब से वह अपने घर पर ही रह रही थी। सोमवार की सुबह जब जूली और राजकुमार को उठने में देर हुई तो घर वाले देखने गए तो देखा कि किवाड़ बाहर से बंद था। इसके बाद किवार खोलकर जब लोग अंदर दाखिल हुए तो बेड के नीचे जूली का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ था और गले पर गहरे निशान थे।

तत्काल ही पातेपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पहले मामले का प्रारंभिक जांच पड़ताल किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। इस विषय में पातेपुर थाना अध्यक्ष शिवेंद्र नारायण ने बताया कि घर से ही एक महिला का शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टिया गला दबाकर हत्या प्रतीत हो रही है। कमरे में पति-पत्नी दोनों सोने गए थे पति फरार बताया जा रहा है। घर वालों ने हत्या की आशंका पति पर जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शव लेकर पहुंचे।

मृतका के भाई उत्तम कुमार ने बताया कि लड़की का नाम जूली कुमारी है। लड़का का नाम राजकुमार है। उसका घर मुजफ्फरपुर जिला के छपान में पड़ता है। दोनों की शादी इसी साल मई माह में हुई थी। शादी होने के चार दिन बाद ही लड़का मारपीट करने लगा लड़की को पीटने लगा था। कुछ लेनदेन का बात था वह चार चक्का गाड़ी मांगता था। उसको डेढ़ लाख रुपया और एक बाइक शादी में मिला था और चैन उँगठी भी मिला था। सुबह में सब सोकर उठे तो देखा की किवार नहीं खुल रहा है। दोबारा उसको आवाज लगाई गई तो देखा कि बाहर से किवाड़ लॉक करके आरोपी पति गायब था। और पत्नी को मार करके पलंग के नीचे डाल रखा था। शरीर पर आधा वस्त्र था आधा नहीं था। 

Suggested News