BIG BREAKING: डीजल पर 4 रू तो पेट्रोल पर लगा 2.5 रू कृषि सेस...

DESK: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2021 के जरिए किसानों से लेकर मिडिल क्लास तक को साधने का प्रयास किया है। हालांकि मिडिल क्लास के हाथ एक बार फिर से मायूसी ही लगी है। इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। करीब पौने दो घंटे के भाषण में वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि 75 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को आईटीआर फाइल करने की जरूरत नहीं होगी। यह रियायत उन लोगों के लिए है, जिनकी कमाई का स्रोत पेंशन के अलावा कुछ और नहीं है। वहीं बजट में डीजल-पेट्रोल पर कृषि सेस लगाने का ऐलान किया गया है।
डीजल पर 4 रू तो पेट्रोल पर लगा 2.5 रू कृषि सेस
वहीं डीजल पर सरकार ने कृषि सेस लगाया है। अब 4 रू कृषि सेस लगाने का ऐलान हुआ है। वहीं पेट्रोल पर 2.5 रू कृषि सेस लगाया गया है।बजट में इस पर ऐलान किया गया है। हालांकि वित्त मंत्री ने कहा कि कृषि सेस में बढ़ोतरी से ग्राहकों पर कोई असर नहीं होगा।
जानिए क्या क्या महंगे हुए...
...मोबाइल फोन महंगे होंगे
...मोबाइल के चार्जर महंगे होंगे
...मोबाइल पार्ट्स पर छूट घटी
...रत्न महंगे होंगे
...जूते महंगे होंगे
क्या क्या सस्ते हुए
...नायलन के कपड़े सस्ते होंगे
...स्टील के बर्तन सस्ते होंगे
...पेंट सस्ता होगा
...ड्राई क्लीनिंग सस्ता होगा
...पॉलिस्टर के कपड़े सस्ते