बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छह माह में 400 लोगों ने 16 साल की युवती से किया दुष्कर्म, औसतन हर दिन दो से अधिक बार लूटी गई इज्जत

छह माह में 400 लोगों ने 16 साल की युवती से किया दुष्कर्म, औसतन हर दिन दो से अधिक बार लूटी गई इज्जत

BEED : महाराष्ट्र में 16 साल की नाबालिक किशोरी से रेप की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनने के बाद किसी का भी सिर शर्म से झूक जाएगा। यहां किशोरी को एक दो नहीं बल्कि पूरे 400 लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस के हाथ पांव भी फूल गए. मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिले के पुुलिस कप्तान ने कहा है कि मामले में जो भी दोषी होंगे, उन्हे बख्शा नहीं जाएगा।

मामला बीड जिले का बताया जा रहा है। जहां के एसपी राजा रामस्वामी ने पीड़िता के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 साल की लड़की के साथ 6 महीने में 400 से अधिक लोगों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता से दुष्कर्म करनेवालों में कुछ पुलिसवाले भी शामिल हैं, जिनके पास पीड़िता मदद की गुहार लगाने के लिए पहुंची थी।

बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की की मां का लगभग दो साल पहले निधन हो गया था, जिसके बाद उसके पिता ने उसकी शादी (Child Marriage) जबरन एक आदमी से करा दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता था। जिसकी वजह से वो अपने घर वापस लौट आई थी। वापसी के कुछ दिनों के बाद वह नौकरी की तलाश में अंबेजोगई शहर चली गई। यहां दो लोगों ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता जब दो महा की गर्भवती हो गई तो यह पूरा मामला सामने आया

हर दिन दो बार हुई शिकार

बीड एसपी के बयानों की मानें पिछले 180 दिन में पीड़िता को यह दंश हर दिन दो बार उठाना पड़ा है। यहां किसी युवती से एक बार के दुष्कर्म की पीड़ा कितनी कठिन होती है, यह बताना मुश्किल नहीं है, यहां छोटी उम्र में किशोरी से जब 400 लोग दुष्कर्म किया।

मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता ने सुनाई अपनी पीड़ा

पीड़िता ने बाल कल्याण समिति के प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट को बताया है कि ''मेरे साथ कई लोगों ने दुर्व्यवहार किया है. मैं शिकायत दर्ज करने के लिए कई बार अंबाजोगई पुलिस स्टेशन गई, लेकिन पुलिस अक्सर मेरा पीछा करती थी. मेरी बात सुनने के बाद भी दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई.  इतना ही नहीं मुझे एक पुलिस कर्मचारी ने प्रताड़ित भी किया है.''। नाबालिग के ब्यान पर चाइल्‍ड मैरिज एक्‍ट, दुष्‍कर्म, छेड़खानी और पॉस्‍को का केस दर्ज कर दिया गया है। पुलिस मामले के जांचपड़ताल में है।

नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी

मामले में बीड (Beed Minor Rape Case) जिला के पुलिस कप्तान ने बताया है कि पुलिस को जब इसकी शिकायत मिली, तो त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. उन्होंने कहा है कि दोषी लोगों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. किसी को बख्शा नहीं जायेगा. नाबालिग लड़की को न्याय मिलेगा।

Suggested News