BIHAR NEWS : सांप के काटने से 5 वर्षीय बच्ची की गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम

GAYA : जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।  जहाँ पेंदापुर गांव निवासी एक बच्ची की सांप काटने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दिलीप रजक की 5 वर्षीय पुत्री मुन्नी सुबह में अपने घर में ही खेल रही थी। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डस लिया।

बताया जा रहा है की बहुत देर तक उसने अपने अभिभावकों को कुछ नहीं बताया। बाद में उसकी हालत खराब होने लगी। जिसके बाद लोगों ने समझा कि इसे सांप ने काट लिया है। आनन फानन में ग्रामीण उसे गया मेडिकल कॉलेज ले गए।  जहाँ इलाज के क्रम में मुन्नी की मृत्यु हो गई।

इस घटना के बाद बच्ची के परिजनों में कोहराम मच गया है।  लोगों ने बताया की समय रहते उसके सांप के काटने की जानकारी मिल गयी होती तो बच्ची की जान बचाई जा सकती थी।  लेकिन इलाज में देर हो जाने की वजह से उसकी जान चली गयी। 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट