बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में मिड डे मील खाने से 50 बच्चों की बिगड़ी तबियत, दो दर्जन का अस्पताल में चल रहा है इलाज

गया में मिड डे मील खाने से 50 बच्चों की बिगड़ी तबियत, दो दर्जन का अस्पताल में चल रहा है इलाज

GAYA :  जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा विद्यालय मैगरा में मध्याहन भोजन खाने से 50 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। इसके बाद आनन-फानन में 24 बच्चे को डुमरिया सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

इस संबंध में कस्तूरबा विद्यालय के प्रधान नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मध्याह्न भोजन खाने से बच्चों की अचानक तबीयत खराब होने लगी। जिसके बाद एंबुलेंस के सहारे 24 बच्चों को डुमरिया अस्पताल में भेजा गया है। वही डॉक्टरों की एक टीम कस्तूरबा विद्यालय में आकर सभी बच्चों का इलाज कर रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक रसोई बनाने वाले की ओर से घोर लापरवाही बरते जाने की बात सामने आई है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्यान भोजन में छिपकली गिरने की बात सामने आ रही है। 

फिलहाल इस पर कस्तूरबा विद्यालय के प्रधान कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक एक दर्जन से अधिक बच्चे की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज डुमरिया अस्पताल में की जा रही है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News