बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मधुबनी में 50 लुटेरों ने की करोड़ों की लूट : आधे घर में घुसकर कर रहे थे लूटपाट, आधे घर के बाहर पुलिस को रोकने के लिए कर रहे थे बम विस्फोट

मधुबनी में 50 लुटेरों ने की करोड़ों की लूट : आधे घर में घुसकर कर रहे थे लूटपाट, आधे घर के बाहर पुलिस को रोकने के लिए कर रहे थे बम विस्फोट

MADHUBANI : मधुबनी में बदमाशों ने करोड़ों की डकैती को अंजाम दे डाला। करीब 50 डकैतों ने साहरघाट में एक व्यवसायी के घर खूनी खेल के दौरान तांडव किया। मामला 12 बजे रात के बाद की है। सोने चांदी के जेवरात लूटने से पहले बदमाशों ने घर के लोगों से आलमारियों की चाभी मांगी। चाभी देने से इंकार करने पर अपराधियों ने चाकूबाजी शुरू कर दी। इस दौरान परिवार के पांच लोगों को चाकू मारकर जख्मी कर दिया।

घटना में डकैतों ने चार गृहस्वामी और तीन पुलिस कर्मी को घायल कर दिया। घायल गृहस्वामी की पहचान 65 वर्षीय राजकुमार गामी, इनकी पत्नी 60 वर्षीय चंद्रकला देवी, 45 वर्षीय पिंटू गामी, 30 वर्षीय रंजीत गामी के रूप में हुई है। गृहस्वामी की बेटी पूनम कुमारी ने बताया कि मेनगेट का ताला तोड़ कर अपराधियों का समूह घर में घुसा। उसके बाद नई बहुएं समेत घर की सभी महिलाओं के करोड़ों रुपये के सोने चांदी के गहने लूट लिये।

60 से 70 की संख्या में डकैत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 12 बजे 60 से 70 की संख्या में डकैत राजकुमार गामी के घर के बाहर दरवाजे में लगे ताले को काटकर अंदर घुस गए और सभी को बंधक बना लिया। विरोध करने पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर बुरी तरह घायल कर दिया। इस दौरान 20-25 की संख्या में बदमाश घर में घुस कर लूटपाट कर रहे थे। उतनी ही संख्या में अपराधी कमरों के बाहर बरामदे से बम विस्फोट और फायरिंग कर रहे थे। जब पुलिस पैट्रोलिंग पार्टी पहुंची तो डकैतों ने बमबाजी कर दी, दोनों तरफ से फायरिंग हुई। जिसमें किसी डकैत को गोली लगी या नहीं, ये साफ नहीं है लेकिन पुलिस के दो जवान बम से घायल हो गए।

हमले के बाद तीन पुलिसकर्मी डकैती

वहीं, पुलिसकर्मी में होम गार्ड जयनगर प्रखंड के बरही निवासी दिनेश्वर यादव, बिस्फी के सोहास निवासी उमेश यादव समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हैं। दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस की आंखों की सामने से फरार हो गए लुटेरे

डकैतों आराम से पुलिस के सामने लूटपाट कर निकल गए और साहरघाट पुलिस देखती रह गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि साहरघाट थानाध्यक्ष के खराब पुलिसिंग के कारण लगातार क्षेत्र में चोरी और डकैती की घटना घट रही है। सहरघाट बाजार बंद कर निकम्मी पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, बेनीपट्टी एसडीपीओ नेहा कुमारी, फुलपरास एसडीपीओ समेत जिले के कई थानों की पुलिस पहुंच गई। लगातार पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर मीडिया को कुछ भी बताने से इनकार किया और कहा सुबह जानकारी दी जाएगी। 

बहरहाल पुलिस के सामने इस तरह की बड़ी वारदात खुली चुनौती है। अब देखना होगा कि आखिर पुलिस अपराधी को पकड़ पति है फिर अन्य कांड की तरह मामला दर्ज होकर ही रह जाएगा।





Suggested News