बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एमएलसी के लिए 55 अत्याधुनिक फ्लैट बनकर तैयार, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने किया निरीक्षण

एमएलसी के लिए 55 अत्याधुनिक फ्लैट बनकर तैयार, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने किया निरीक्षण

PATNA : बिहार के विधान पार्षदों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही बिहार के एमएलसी को नया अत्याधुनिक फ्लैट मिलने जा रहा है। भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने मंगलवार को एमएलसी फ्लैट का निरीक्षण किया। अगले 6 महीने में सभी विधान परिषद सदस्यों को नया फ्लैट मिल जाएगा।

निर्माण एजेंसी ने 55 एमएलसी फ्लैट को भवन निर्माण विभाग को सौंप दिया है। एक फ्लैट में 6 रुम है। 3600 sq ft में फ्लैट का निर्माण किया गया है। 

भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि फ्लैट का निर्माण पूरा होते ही एमएलसी को आवंटित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी फ्लैट को अत्याधुनिक तरीके से निर्माण किया जा रहा है। साल के अंत तक सभी विधान परिषद सदस्यों को फ्लैट आवंटित कर दिया जाएगा।

बता दें कि एमएलसी के लिए कुल 75 फ्लैटों का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। जिसमें से 55 फ्लैट का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष सभी फ्लैटों का निर्माण दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।

Suggested News