बिहार के 55 IPS अधिकारियों ने अब तक नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा, गृह विभाग ने DGP से कहा- जानकारी नहीं देने पर होगी कार्रवाई, लिस्ट देखें....
PATNA: बिहार कैडर के 55 आईपीएस अफसरों ने अब तक संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है. सरकार की तरफ से 29 फऱवरी हर हाल में चल-अचल संपत्ति की जानकारी देने को कहा गया था. इसके बाद भी 55 अधिकारियों ने ऐसा नहीं किया. इसके बाद गृह विभाग ने 5 मार्च को डीजीपी को पत्र लिखा है.
डीजीपी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 9 जनवरी 2024 को ही इस संबंध में पत्र भेजा गया था. जिसमें भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को पंचांग वर्ष 2023 के लिए चल एवं अचल संपत्ति की विवरणी विभाग को समर्पित करने को कहा गया था. सामान्य प्रशासन विभाग का स्पष्ट कहना है कि 28 29 फरवरी तक जो पदाधिकारी या कमी विवरणी समर्पित नहीं करेंगे, उन्हें एक माह के अंदर कारण स्पष्ट करते हुए विवरणी समर्पित करना होगा. इस एक माह की अवधि में भी विवरणी के समर्पित नहीं करने पर संबंधित पदाधिकारी, कमी के खिलाफ आरोप पत्र निर्गत करते हुए विभागीय कार्यवाही चलाई जाएगी. ऐसे में जिन 55 आईपीएस अधिकारियों ने अब तक चल-अचल संपत्ति का विवरण नहीं दिया है, उन्हें इस विषय की गंभीरता से अवगत कराते हुए वर्ष-2023 के लिए चल-अचल संपत्ति की विवरणी पोर्टल पर अपलोड करने को लेकर निर्देशित करें, ताकि विभागीय वेबसाइट पर इसे सार्वजनिक किया जा सके.
लिस्ट देखें....

