बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजगीर में भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन के छठे राष्ट्रीय अधिवेशन का हुआ आयोजन, समान काम,समान वेतन सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

राजगीर में भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन के छठे राष्ट्रीय अधिवेशन का हुआ आयोजन, समान काम,समान वेतन सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

NALANDA : अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर राजगीर में भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन की ओर से छठा राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक और राष्ट्रीय महामंत्री हिंद मजदूर सभा के हरभजन सिंह सिद्धू के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। 


इस कार्यक्रम में पूरे देश के कोने कोने से यूनियन के सदस्य पहुंचे हुए हैं। इस अधिवेशन में मुख्य रूप से कई मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया। पूरे देश में 89 भारतीय खाद्य निगम के गोदाम है। उन सभी गोदामों पर कांटेक्ट वर्कर के द्वारा काम लिया जा रहा है। उन्हें रेगुलर वर्कर के बराबर वेतन और सारी सुख सुविधा मिलना चाहिए। इन्हीं मुख्य मांगों को लेकर पूरे देश में आंदोलन किया जा रहा है।

संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा की हमारे यहां एक कानून भी है। एक रेगुलर मजदूर जितना काम करता है। अगर एक कांटेक्ट वर्कर भी उतना ही काम करता है। तो उन्हें भी उतना ही वेतनमान मिलना चाहिए। उन्हें भी वह सारी सुख सुविधाएं मिलनी चाहिए जो रेगुलर मजदूर को मिलता है। 

राष्ट्रीय महामंत्री तारणी कुमार पासवान ने अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए कहा की हमारा संगठन काफी दिनों से समान काम के बदले समान वेतन दिए जाने को लेकर मजदूरों की लड़ाई लड़ रहा है। भारत सरकार ने समान कार्य को लेकर मजदूरों के पक्ष में आदेश भी दिया है। श्रमिकों को नियमित एवं परमानेंट कराने के लिए केंद्र सरकार से यूनियन के द्वारा 89 डिपो का नोटिफिकेशन भी करा दिया गया है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News