बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

नालंदा में 75 वें वन महोत्सव का हुआ आयोजन, एक पेड़ मां के नाम पर किया गया पौधा का वितरण, अतिथियों ने लोगों से की वृक्षारोपण की अपील

नालंदा में 75 वें वन महोत्सव का हुआ आयोजन, एक पेड़ मां के नाम पर किया गया पौधा का वितरण, अतिथियों ने लोगों से की वृक्षारोपण की अपील

NALANDA : 75 वें वन महोत्सव के मौके पर बिहारशरीफ के एनएच 20 पर लक्खा बाग आशानगर मां मनसा निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पौधा लगाकर लोगों के बीच छायादार और फलदार पौधा का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य विवेक चंदन कुशवाहा शामिल हुए। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बदलते जलवायु परिवर्तन की वजह से गर्मी बढ़ रही है। हमलोगों ने जंगल काटकर बड़ी-बड़ी बिल्डिंग बना दी, जिसके फलस्वरूप पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। आज क्लाइमेट चेंज की वजह से इतना झेलना पड़ रहा है। आज पेड़ लगायेंगे तो आने वाले बच्चों को भविष्य में इसका लाभ मिलेगा।

कहा की हम लोगों को आज के समय में घर में छोटे छोटे पौधे लगाकर भी आने वाले समय के लिए संदेश दे सकते हैं। यह पौधे हमारे पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखने में हमारी मदद करेगा। जिस तरह से हमारी जनसंख्या बढ़ रही है उस हिसाब से हम लोगों को वृक्षारोपण करना चाहिए। प्रकृति से बढ़कर कुछ भी नहीं है। इससे छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। 

इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर अशोक कुमार सिन्हा, कैंपस इंचार्ज शलभ मेहता, चेयरमैन बिपिन कुमार मेहता, सुनील मेहता, नवीन कुमार, निशांत सिन्हा सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Editor's Picks