बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शराबबंदी वाले गुजरात में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर

शराबबंदी वाले गुजरात में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर

Desk. गुजरात में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गयी है। यह घटना प्रदेश के बोटाद जिला की है। बताया जा रहा है कि बोटाद के रोजिद गांव के 18 लोगों ने शराब पी थी। इसके बाद सभी की तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया। इसमें अभी तक 8 लोगों की मौत हो गयी है। अभी भी 5 की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक बोटाद के रोजिद गांव के रहने वाले 18 लोगों ने रविवार रात को शराब पी थी। सोमवार सुबह सभी को पेट दर्द और उल्टियां होने लगीं। परिवार के लोग इन्हें अस्पताल ले गए। दो लोगों की सुबह ही मौत हो गई थी, इसके बाद इलाज के दौरान एक-एक करके 6 और लोगों ने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार शराब बेचने वाले और बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस पूरे जहरीली शराब कांड मामले की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम से जांच कराने के आदेश दे दिए गए हैं। इस शराब कांड से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बता दें कि गुजरात में शराब बनाने और बेचने दोनों पर पाबंदी है। गुजरात ड्राई स्टेट है।

1960 में जब बॉम्बे से अलग होकर गुजरात अलग राज्य बना था, तभी यहां शराबबंदी लागू कर दी गई थी। 2017 में गुजरात सरकार ने शराबबंदी से जुड़े कानून में संशोधन कर सख्त सजा का प्रावधान किया है। इसके तहत अगर कोई गैरकानूनी तरीके से शराब की बिक्री करता है, तो उसे 10 साल कैद और 5 लाख रुपए जुर्माने की सजा हो सकती है।


Suggested News