बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुष्कर्मी को 20 साल की जेल! आठ साल की बच्ची से रेप करने करने पर कोर्ट ने सुनाई सजा

दुष्कर्मी को 20 साल की जेल! आठ साल की बच्ची से रेप करने करने पर कोर्ट ने सुनाई सजा

भागलपुर। 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में भागलपुर के पाक्सो कोर्ट की विशेष अदालत ने एक आरोपी धर्मेंद्र कुमार को दोषी करार दिया है। पाक्सो कोर्ट ने आरोपी को 20 वर्ष की सश्रम सजा सुनाई है। वहीं 10 हजार रुपये का जुर्माना देने को कहा गया है। साथ ही पीड़ित बच्ची को राज्य सरकार 5 लाख रुपये मुआवजा देगी। 

वकील शंकर जय किशन मन्डल ने बताया कि मामला शाहकुंड थाना क्षेत्र का है।  जब 3 अप्रैल  2018 को मकई के खेत में आरोपी धर्मेन्द्र कुमार ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। मामले में मेडिकल जांच में भी इसकी पुष्टि हुई थी। साथ ही जांच टीम को भी मौके पर रेप के प्रमाण मिले थे जिसके 4 अप्रेल 2018 को महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया था। इस ये पहला आरोपी था जिसको सजा दी गयी। मामले में दो अन्य किशोर भी शामिल था जिसके विरुद्ध किशोर न्याय बोर्ड में मामला चल रहा है। 


Suggested News