बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में 8 वर्षीय बच्ची का अपहरण, महिला सहित दो आरोपियों को परिजनों ने किया पुलिस के हवाले

औरंगाबाद में 8 वर्षीय बच्ची का अपहरण, महिला सहित दो आरोपियों को परिजनों ने किया पुलिस के हवाले

AURANGABAD : जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से एक 8 वर्षीय बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। हालाँकि परिजनों की सतर्कता एवं सूझ बूझ से बच्ची को लेकर भाग रहे एक महिला समेत दो लोगों को डेहरी ऑन सोन से धर दबोचा गया है। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले किया गया है। इस कांड में लिप्त एक युवक की पहचान शहर के शाहगंज निवासी मो जावेद खान एवं महिला की पहचान कनबेहरी निवासी संजू देवी के रूप में की गई है। कांड करने से पूर्व पकड़े गए युवक ने बच्ची के घरवालों एवं उससे अच्छे संबंध बनाएं, ताकि किसी को उस पर शक न हो। परिजनों ने बताया कि कल शाम बच्ची घर से निकली थी। लेकिन नहीं लौटी तो अंदेशा हुआ और उसे उक्त स्थल जहां के लिए कह कर निकली थी। वहां खोजा गया। मगर वहां नहीं मिली। काफी देर रात तक जब बच्ची का कही अता पता नहीं चला। तभी यह जानकारी मिली कि बच्ची को मो जावेद के साथ देखा गया है। बच्ची के गायब होने के बाद पूरे मुहल्ले में खलबली मच गई और सभी उसे अपने अपने तरीके से खोजने में जुट गए।


बच्ची को जावेद के साथ होने की जानकारी पर उसे उसके रूम से ही देर रात को पकड़ लिया गया। लेकिन पूछताछ के बाद भी उसने सारे मामले में अनभिज्ञता जताई।लेकिन जब उसके साथ सख्ती से बरती गई तो पूरी घटना की उसने जानकारी दी। जावेद ने बताया कि बच्ची को फुसलाकर उसे बेहोशी की दवा सुंघाई और संजू देवी को सौप दिया जो मुंबई मेल से उसको लेकर डेहरी ऑन सोन से गुरुवार की सुबह निकलने वाली है।

गुरुवार की सुबह परिजन जावेद को अपने साथ लेकर बच्ची को बरामद करने के लिए डेहरी ऑन सोन निकल गए। वहां भी उसने चकमा देने की कोशिश की। लेकिन उसकी चालाकी काम नही आई और मुंबई मेल के आने से ठीक बीस मिनट पहले बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया गया। परिजनों ने बताया कि महिला ने बच्ची को मास्क पहना रखा था और गाउन टाइप के कपड़े से ढक रखा था। ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके। लेकिन बच्ची ने जैसे ही अपने मामा को देखा। वह दौड़कर उससे लिपट गई। इधर परिजनों ने महिला संजू देवी एवं जावेद को पकड़कर आगे की कारवाई के लिए पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट 

Suggested News