बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

81 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा नेता येदियुरप्पा पर 17 वर्षीय लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप, POCSO के तहत मामला दर्ज

81 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा नेता येदियुरप्पा  पर 17 वर्षीय लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप, POCSO के तहत मामला दर्ज

DESK. वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर 17 वर्षीय पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बंगलुरु में कहा कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि 81 वर्षीय येदियुरप्पा ने 2 फरवरी को एक बैठक के दौरान उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस के अनुसार, भाजपा के दिग्गज नेता पर यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धारा 8 और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 A के तहत मामला दर्ज किया गया है। सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दर्ज शिकायत पर येदियुरप्पा या उनके परिवार में किसी की भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

वहीं, अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप पर कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि  ''कुछ दिन पहले एक महिला मेरे घर आई थी. वह रोते हुए कह रही थी कि कुछ समस्या है. मैंने उससे पूछा कि मामला क्या है और मैंने खुद पुलिस को फोन किया कमिश्नर को मामले की जानकारी दी और उनसे उसकी मदद करने को कहा। बाद में महिला मेरे खिलाफ बोलने लगी। मैंने यह मामला पुलिस कमिश्नर के ध्यान में लाया है। कल पुलिस ने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज की। देखते हैं आगे क्या होता है, मैं यह नहीं कहूंगा कि इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद है।"

 येदियुरप्पा कर्नाटक में भाजपा के सबसे बड़े चेहरा रहे हैं. वे भाजपा को राज्य में मजबूत करने और पहली बार सत्ता में लाने वाले नेता के तौर पर जाने गए. उन्होंने लम्बे अरसे तक भाजपा सीएम के रूप में काम किया. फ़िलहाल केंद्रीय भाजपा में वे अहम पद पर हैं. ऐसे में लोकसभा चुनाव के पहले उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगा है. 

Suggested News