बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार MLC चुनाव में 97.84 प्रतिशत हुई वोटिंग, जानिये कहां कितना हुआ मतदान

बिहार MLC चुनाव में 97.84 प्रतिशत हुई वोटिंग, जानिये कहां कितना हुआ मतदान

पटना. बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार कोटे से 24 सीटों पर हो रहे चुनाव का मतदान समाप्त हो गया। इस चुनाव में 97.84 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसमें सबसे ज्यादा वोटिंग औरंगाबाद में 99.80 प्रतिशत हुई, जबकि सबसे कम पूर्वी चंपारण में 91 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चुनाव में बिहार के दिग्गज नेताओं ने भी वोटिंग की। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी वोटिंग की।

वहीं इस चुनाव में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेट तेजप्रताप यादव मतदान के दौरान एक बार भी नहीं दिखे। जानकारी के अनुसार तेजप्रताप ने इस चुनाव में वोटिंग नहीं की। वहीं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी इस चुनाव में वोटिंग नहीं की। वहीं बिहार भजाप के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल व बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन भी मतदान किया।

राजद एमएलसी का वोटर लिस्ट में नाम नहीं

वहीं वोटिंग लिस्ट में नाम नहीं होने से राजद के एमएलसी सुनील सिंह भी मतदान नहीं कर पाये। उन्होंने बताया कि मैं मतदान के लिए मतदान केंद्र पहुंचा तो वहां पता चला कि वोटिंग लिस्ट में मेरा नाम ही नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके बार डीएम और निर्वाचन पदाधिकारी से मेरी बात हुई है, लेकिन अभी तक इसका कोई जवाब नहीं आया है। अगल कल तक इस संबंध कोई जवाब नहीं आता है, तो हाईकोर्ट जाऊँगा और यदि यहां सुनवाई नहीं हुई तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। वहीं उन्होंने नीतीश सरकार पर इसको लेकर निशाना साधा।

यहां इतनी हुई वोटिंग

1. पटना -98.02 % 

2. नालंदा - 99.33%

3.गया -जहानाबाद - अरवल - 99.57%

4. औरंगाबाद - 99.80%

5. नवादा - 99.54%

6. भोजपुर -बक्सर -  99%

7. रोहतास - कैमूर - 99.49 %

8. सारण -  94%

9. सिवान -99.46 %

10. गोपालगंज -98.98 %

11. पश्चिम चंपारण - 98.93%

12. पूर्वी चंपारण -  91%

13. मुजफ्फरपुर -99.49 %

14. वैशाली - 99.67%

15. सीतामढ़ी - शिवहर - 99%

16. दरभंगा -  99.40%

17. समस्तीपुर -  97.99%

18. मुंगेर- जमुई -लखीसराय - शेखपुरा -99.34 % 

19. बेगूसराय - खगड़िया -97.86 %

20. सहरसा- मधेपुरा- सुपौल - 98.38 %

21. भागलपुर- बांका - 99.30 %

22. मधुबनी -95.76  %

23. पूर्णिया -अररिया -किशनगंज - 98.38 %

24. कटिहार - 99%

Suggested News