बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में यात्रियों से भरी बस 20 फीट गड्ढे में गिरी, दो लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

खगड़िया में यात्रियों से भरी बस 20 फीट गड्ढे में गिरी, दो लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Desk. खगड़िया में बड़ा सड़क हादसे की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि गुरूवार की दोपहर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्‌ढ़े में पलट गई। इस हादसे में दो यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। जिसमें कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा बेलदौर प्रखंड स्थित चक्रमनियां गांव के समीप हुई है। यात्री बस खगड़िया से आलमनगर की ओर जा रही थी। इस दौरान एक बस का साइड देने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर बस गड्‌ढ़े में पलट गई। हादसे के बाद लोगों ने रस्सी के सहारे बस को खींचने में जुट गए। इस दौरान काफी लोगों की भीड़ लगी रही।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों दौड़कर गड्‌ढ़े में पलटी बस के अंदर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। बताया जाता है कि घायलों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। बस में करीब 50 लोग सवार थे। इस हादसें की जानकारी स्थानीय पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए। वहीं घायलों का इलाज किया जा रहा है।

Suggested News