बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में वट वृक्ष की पूजा के लिए उमड़ी सुहागिनों की भीड़, धागा बांधकर की पति के लंबी उम्र की कामना

पटना में वट वृक्ष की पूजा के लिए उमड़ी सुहागिनों की भीड़, धागा बांधकर की पति के लंबी उम्र की कामना

PATNACITY : यह नजारा है पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के पटना घाट इलाके का। जहां हजारों की संख्या में महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करने के लिए पहुंची।  सुहागिन महिलाएं अखंड शौभाग्यवती होने एवं पति के लंबी आयु के लिए आज के दिन वट वृक्ष की पूजा करती है। इसके लिए महिलाएं सुबह से उपवाश रहकर कर वट वृक्ष में फेरी लगा कर धागा बांधती है। साथ ही वृक्ष के आयु की तरह अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करती है। 

बताया जाता है पतिवर्ता सती सावित्री ने अपने पति की प्राण हरने आये यमराज से जिद्द कर वट वृक्ष के निचे ही अपने पति के प्राण वापस लौटा ली थी। उसी पौराणिक कथाओं पर आज भी महिलाए व्रत कर वट वृक्ष की पूजा करती है और अपने पति के सुहाग को अमर रखने की कामना करती है !

Suggested News