बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में आकाशीय बिजली की चपेट में आई युवती, अस्पताल में चल रहा है इलाज

औरंगाबाद में आकाशीय बिजली की चपेट में आई युवती, अस्पताल में चल रहा है इलाज

AURANGABAD : औरंगाबाद में व्रजपात के चपेट में आने से एक युवती जख्मी हो गयी। जख्मी युवती को मदनपुर प्राथमिकी स्वास्थ केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गाय है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के देवी विगहा गांव की बताई जा रही है। 

बताते चलें की जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के देवी बिगहा गांव में गुरुवार को संध्या वज्रपात गिरने से एक युवती गम्भीर रूप से झुलस गई है। जिसके बाद परिजनों ने आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सक जय कुमार के द्वारा उपचार किया जा रहा है। घायल युवती देवी बिगहा गांव निवासी कलेंद्र राम के 16 वर्षीय पुत्री सुगंधी कुमारी बताई जा रही है।

घायल युवती की मां पन्ना देवी ने बताया की खेत में गोइठा उठाने हम और बेटी गए हुए थे। तभी जोरो से कड़क के साथ बारिश होने लगी। इसी बीच आकाशीय बिजली के चपेट में मेरी बेटी आ गई। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गई।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 


Suggested News