बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दोपहर में युवती की हत्या तो शाम में महिला को मारी गोली,अपराधियों का अड्डा बना जहानाबाद, पुलिसिया तंत्र फेल.लोगों में भय का माहौल

दोपहर में युवती की हत्या तो शाम में महिला को मारी गोली,अपराधियों का अड्डा बना जहानाबाद, पुलिसिया तंत्र फेल.लोगों में भय का माहौल

JAHANABAD : जहानाबाद में पुलिस की लाख कोशिशें के बावजूद अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। बेलगाम अपराधी पुलिस को लगातार चुनौती देते दिख रहे हैं। जिले के काको थाना क्षेत्र में आज दोपहर एक युवती की गोली मारकर हत्या की पुलिस ठीक तरीके से पंचनामा भी नहीं कर सकी थी कि शाम होते-होते एक और महिला को गोली मार दी गई। 

यह मामला भी काको थाना क्षेत्र का ही है। घटकन गांव में पुराने विवाद को लेकर मंजू देवी नामक महिला को उसके पड़ोसी ने ही गोली मार दी। परिजनों के द्वारा तुरंत घायल महिला को जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया। थाना अध्यक्ष अजीत कुमार भी गोली चलने की खबर सुनकर अस्पताल पहुंच गए हैं।

गाय के चोरी होने से जुड़ा है मामला

घायल की बेटी ने बताया कि कुछ दिन पहले हमारे घर से गाय की चोरी हो गई थी। जिसमें गांव के कुछ लोग शामिल थे। इसको लेकर विवाद चल रहा था। आज जब मेरी मां बकरी लेने गई तो उन पर उनलोगों ने गोली चलानी शुरू कर दी। साथ में मुझे भी मारने के लिए दौड़े। मैं अपने बच्चे के साथ भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब हुई।

बता दें कि काको थाना क्षेत्र में दोपहर में एक व्यक्ति के साथ स्कूटी पर जा रही महिला पर बदमाशों ने गोली चलाई थी। जिसमें महिला की मौत हो गई थी। वहीं स्कूटी चला रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

Suggested News