बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में दीवार पेंट कर रहे मजदूर की दूसरे तल्ले से गिरकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नालंदा में दीवार पेंट कर रहे मजदूर की दूसरे तल्ले से गिरकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA : जिले के नूरसराय थाना इलाके के दहपर गांव में नवनिर्मित मकान में दीवार पेंट कर रहे किशोर की दूसरे माले से गिरकर मौत हो गई। मृतक किशोर नदीऔना गांव निवासी संजय पासवान का 13 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार है। 

घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों ने बताया कि दहपर गांव में मकान बन रहा है। जहाँ मजदूर ने दीवार पेंट करने के लिए बांस की सीढ़ी बनाया था। दोपहर में उसी के सहारे दूसरे माले पर चढ़ कर वह दीवार पेंट करने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और जमीन पर गिर पड़ा। 

आनन फानन में परिजन उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे को बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजन अस्पताल से लेकर चल गए। नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि इस मामले में सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News