बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वंदे भारत को पैसेंजर लोकल समझ बड़ी संख्या में बिना टिकट चढ़ गए यात्री, जांच में करनी पड़ गई जेब खाली

वंदे भारत को पैसेंजर लोकल समझ बड़ी संख्या में बिना टिकट चढ़ गए यात्री, जांच में करनी पड़ गई जेब खाली

PATNA : देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत में सफर करने की चाहत हर किसी की है। लेकिन, इस सफर की चाहत में भारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। मामला रांची से गया होते हुए पटना तक आनेवाली वंदे भारत से जुड़ा है। जिसमें कुछ यात्री बिना टिकट के ही पटना आने के लिए चढ़ गए। जब जांच हुई उन्हें भारी जुर्माना देना पड़ा। 

बताया गया कि ट्रेन गया से पटना आने के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान जहानाबाद स्टेशन पर पटना आने के लिए कुछ लोग बिना टिकट ही ट्रेन में चढ़ गए। जब जांच हुई तो 21 यात्री ऐसे मिले, जिनके पास टिकट नहीं था। ऐसे यात्रियों से रेलवे की ओर से 33600 रुपये जुर्माना वसूला गया।

बता दें कि जहानाबाद में कुछ माह पहले ही वंदे भारत का ठहराव दिया गया था। यहां से हर दिन हजारों की संख्या में लोग हर दिन पटना आना जाना करते हैं। 

Suggested News