बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के सरकारी अस्पताल में महिला स्वास्थ्यकर्मी को खुलेआम 'किस' कर भाग गया मनचला, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

बिहार के सरकारी अस्पताल में महिला स्वास्थ्यकर्मी को खुलेआम 'किस' कर भाग गया मनचला, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

JAMUI : जमुई सदर अस्पताल में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। इस घटना का विडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर महिला स्वास्थ्यकर्मी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। घटना बीते शुक्रवार की बताई जा रही है। 

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की महिला स्वास्थ्यकर्मी सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात थी। इसी बीच उसके मोबाइल पर किसी परिचित का फोन आया। मोबाइल पर बात करते करते वह अस्पताल से बाहर कैम्पस में आ गयी। 

इसी बीच एक युवक अस्पताल की दिवार फांद कर आया और महिला स्वास्थ्यकर्मी को ‘किस’ कर तेजी से फिर वापस भाग गया। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले मनचला युवक आँखों से ओझल हो गया। पीड़ित महिला ने बताया की वह अस्पताल में 2015 से कार्यरत है। लेकिन इस तरह की घटना कभी नहीं हुई है।  

इस मामले को लेकर महिला थाने पहुंची और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। जमुई SDPO डॉ राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।    





Suggested News