बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में शॉर्ट सर्किट से 10 घरों में लगी भीषण आग, महिला और युवक गंभीर रूप से झुलसे, लाखों की सम्पत्ति जलकर हुई राख

बेतिया में शॉर्ट सर्किट से 10 घरों में लगी भीषण आग, महिला और युवक गंभीर रूप से झुलसे, लाखों की सम्पत्ति जलकर हुई राख

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के रतनमाला पंचायत के वार्ड संख्या 10 में देर शाम बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी आग से दस से अधिक घर व लाखो की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी। आग में एक वृद्ध महिला और एक युवक भी झुलस गए। जिसे मझौलिया सीएचसी में ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीँ इस घटना में दो मवेशियों की भी मौत हो गयी। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों व अग्निशमन की टीम के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

बताया गया है कि अगलगी में शिवपूजन ठाकुर,भुलन ठाकुर,रतन ठाकुर,श्रीकिशुन ठाकुर,उमेश ठाकुर,दिनेश ठाकुर,रमेश ठाकुर,सुखाड़ि साह,हरिद्वार साह का घर  जलकर नष्ट हो गया है। वही भुलन ठाकुर की माता मुसमात मनमातो देवी बुरी तरह झुलस गयी। यह फुस के घर मे फंस गयी थी और चारों तरफ़ से आग से घिर गयी थी।

चिल्लाने पर ग्रामीण जुटे और बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। वही एक युवक प्रिंस कुमार आग बुझाने में झुलस गया। इसका हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गया है। आग से झुलसे दोनो घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी मझौलिया भेजा गया ,जहां दोनो भर्ती है। 

पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता मिथलेश मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग और अग्निशमन के मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। आग की लपटें बड़ी तेज थी। दो मवेशी भी झुलसकर इस आग की भेंट चढ़ गए। सबसे अधिक नुकसान अनाज,कपड़ा और बर्तन का हुआ है। 

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट

Suggested News