बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में आधा दर्जन घरों में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान

भागलपुर में आधा दर्जन घरों में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान

BHAGALPUR : जिले के नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के बेकठपुर गांव में भीषण आग लग गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कचरा में आग लगाया गया था। हवा तेज होने के कारण आग फैल गई। लोगों को जब तक जानकारी होती तब तक आसपास के कई घरों में आग लग गई थी। आशंका जताई जा रही है की आधा दर्जन घरों में आग लगी है।  

मिली जानकारी के मुताबिक आग इतना भयावह था कि लोगों ने घंटो आग पर काबू पाने की प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। इधर स्थिति भयावह देख लोगों ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दिया। मौके पर अग्निशमन विभाग पहुंचकर करीब आधे घंटे से आग पर काबू पाने की प्रयास कर रहे हैं। 

आगजनी की इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख होने की जानकारी मिल रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद तीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। फिलहाल आगजनी के इस घटना में जान की क्षति होने की जानकारी नहीं है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News