वैशाली में 4 घरों में लगी भीषण आग, हजारों की अनाज सहित कई बकरियां जिंदा जले

वैशाली में 4 घरों में लगी भीषण आग, हजारों की अनाज सहित कई बक

HAJIPUR: वैशाली से अगलगी की घटना सामने आई है। जहां 4 झोपड़ी नुमा घर में भीषण आग लग गई। वहीं इस घटना में हजारों की अनाज जलकर राख हो गई। साथ ही कई मवेशी भी जिंदा जल गए। वहीं इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

दरअसल, पूरा मामला लालगंज थाना क्षेत्र के पुरखौली वार्ड संख्या चार का है। बताया जा रहा कि योगेंद्र राम, बालेश्वर राम तथा रामबाबू राम के झोपड़ी नुमा घर में अचानक आग लगने से हजारों रुपए की घर में रखे अनाज जलकर राख हो गया है। 

वहीं कपड़ा, बक्सा एवं कुछ नगद रुपए भी जलने की बातें कही गई है। बताया गया कि अचानक आग की लपटे उठने लगा जिसके बाद लोगों की नजर पड़ते ही हल्ला किया गया। हल्ला के उपरांत स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। जब तक तीन झोपड़ी नुमा घर जलकर राख हो गया था। वहीं दमकल की गाड़ी मौके पर न पहुंचने के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा गया है।