शेखपुरा में नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की सम्पत्ति जलकर हुई राख, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

शेखपुरा में नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की सम्पत्त

SHEKHAPURA : जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुल्लाचक मोहल्ला में संचालित नमकीन फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। आग इतनी तेजी से फैला की मकान मालिक फैक्ट्री में अंदर फंस गया। हालाँकि आग के फैलते ही वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। 

स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया और कड़ी मशक्कत के बाद मकान मालिक को घर से बाहर निकाला गया। वहीँ दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि यह नमकीन फैक्ट्री बाजार निवासी बब्लू वर्णवाल का है।

नमकीन फैक्ट्री में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीँ इस आगलगी की घटना में कई कमरों में रखें निर्मित नमकीन इत्यादि जल गए और मशीन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में छ:लाख  से उपर के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दो वर्ष पूर्व भी इस नमकीन फैक्ट्री में आग लगी की घटना घटित हो चुका है।

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट