बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रमंडल खेल शुरू होने से पहले ही भारत से छिन गया एक पदक, यह स्टार खिलाड़ी चोट के कारण हुआ बाहर, नाम जानकर हो जाएंगे दुखी

राष्ट्रमंडल खेल शुरू होने से पहले ही भारत से छिन गया एक पदक, यह स्टार खिलाड़ी चोट के कारण हुआ बाहर, नाम जानकर हो जाएंगे दुखी

DESK : कल से इंग्लैंड में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 शुरू हो रहे हैं। जिसमें भारत से कई स्पर्धाओं में भारतीय के खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन राष्ट्रमंडल खेल शुरू होने से पहले ही भारत को एक पदक से हाथ धोना पड़ा है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भारत के गोल्डन ब्वाय नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो से अपना नाम वापस ले लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। नीरज इस गेम्स में हिस्सा लेते तो निश्चित रुप से यह माना जा रहा था कि एक पदक जेवलिन थ्रो में मिलेगा।

ओलिंपिक चैंपियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। भारत का यह स्टार जैवलिन थ्रोअर चोटिल है और इसकी वजह से टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। कुछ दिन पहले ही नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में 19 साल बाद भारत को पदक दिलाया था। लेकिन इसी प्रतियोगिता के कारण नीरज अब राष्ट्रमंडल खेल से बाहर हो गए हैं। 

दरअसल, वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम करने में बाद कहा था कि शुरुआत मेरी अच्छी नहीं रही थी, लेकिन चौथे राउंड में 88.13 मीटर का थ्रो करने के बाद अच्छा लगा। इसके बाद मुझे ग्रोइन में खिंचाव आ गया था। इसकी वजह से मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सका। जिसके बाद उन्होंने अमेरिका में ही अपना चेकअप कराया, जिसमें उन्हें अगले कुछ सप्ताह तक आराम करने के निर्देश दिए गए हैं।

नीरज ने जताई निराशा

राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाने को लेकर नीरज ने खुद निराशा जताई है। उन्होंने लिखा है कि वह इस गेम्स को लेकर उत्साहित थे। लेकिन वह अब इसमें हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

Suggested News