बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बक्सर के होटल में ठहरी महिला के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, महिला थाने में दर्ज हुआ मामला

बक्सर के होटल में ठहरी महिला के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, महिला थाने में दर्ज हुआ मामला

BUXER : नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित होटल में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले को लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। जिसके बाद महिला थाना पुलिस, मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र की एक महिला किसी कार्य से बुधवार की रात बक्सर आई थी। शाम होने के कारण स्टेशन रोड स्थित होटल में कमरा लिया। उसके साथ उसी थाना क्षेत्र का एक पुरुष भी था। आरोप है कि अधेड़ ने महिला के साथ रात में होटल के कमरे में दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने मामले को लेकर महिला थाना में एक नामजद के साथ एक अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराई है।

 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपित के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुट गई है। वहीं पीड़िता को कोर्ट के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया। महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि मामले में जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Suggested News