बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डॉक्टर के घर में काम करनेवाली नाबालिग किशोरी बेहोशी की हालत में मिली, इलाज के दौरान हुई मौत, शरीर पर थे चोट के निशान

डॉक्टर के घर में काम करनेवाली नाबालिग किशोरी बेहोशी की हालत में मिली, इलाज के दौरान हुई मौत, शरीर पर थे चोट के निशान

BHAGALPUR : भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर में बेहोशी हालत में नाबालिग युवती मिली। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। लेकिन चोट अधिक लगने के कारण उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है किशोरी की पिटाई कर हत्या की गई है। मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर सुमन पांडे के यहां नाबालिक युवती काम करती थी और डॉक्टर के यहां रहकर भरण पोषण करती थी। लेकिन पहले सुबह परिजनों को डॉक्टर ने अपने क्लिनिक से फोन कर जानकारी दी कि आपकी पुत्री बीमारी से ग्रसित है और डॉक्टर अपने घर चला गया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन डॉक्टर के क्लीनिक पहुंचे। जहां पर लहूलुहान स्थिति में नाबालिग को बरामद किया और उसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

 जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि ने बताया कि शरीर के कई अंग में जख्म का निशान है जिसे या प्रतीत होता है कि उसकी पिटाई कर हत्या किया गया है हालांकि पुलिस ने मामले को लेकर प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

REPORT - BALMUKUND KUMAR

Suggested News