बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सारण से एनडीए प्रत्याशी राजीव प्रताप रूड्डी आज करेंगे नामांकन, राजनाथ सिंह मागेंगे वोट, लालू की लाडली से है मुकाबला

सारण से एनडीए प्रत्याशी राजीव प्रताप रूड्डी आज करेंगे नामांकन, राजनाथ सिंह मागेंगे वोट, लालू की लाडली से है मुकाबला

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। सभी पार्टियां के उम्मीदवार अपना नामांकन करा रहे हैं। इसी कड़ी में आज सारण से एनजीए उम्मीदवार राजीव प्रताप रूड्डी नामांकन करेंगे। राजीव प्रताप रूड्डी के नामांकन में रक्षा मंक्षी राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। जानकारी अनुसार राजीव प्रताप रूड्डी सुबह 10.30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। रूड्डी 2014 और 2019 में सारण से चुनाव जीते हैं। इस बार वो अगर चुनाव जीतते हैं तो वह लगातार तीसरी बार सारण के सांसद होंगे।

वहीं नामांकन दाखिल करने के बाद वो राजेन्द्र स्टेडियम छपरा जायेंगे। जहां नामांकन समारोह सह आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया है। वहीं इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जदयू के राज्यसभा सांसद संझय झा, हम से राज्य सरकार में मंत्री सुमन मांझी, जद यू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन, प्रदेश महामंत्री सह सारण के प्रभारी जगन्नाथ ठाकुर समेत कई दिग्गज शामिल होंगे।

मालूम हो कि, सारण से इस बार राजद सुप्रीमो लालू यादव की लाडली बेटी रोहिणी आचार्य चुनाव लड़ रही है। रोहिणी आचार्य इन दिनों सारण में ही कैंप कर रही है। उन्होंने 29 अप्रैल को नामांकन दर्ज किया था। नामांकन के बाद सभा को संबोधित करने के दौरान लालू यादव, तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य ने बीजेपी पर जोरदार निशाना साधा था। इस दौरान रोहिणी ने अपने जीत का दावा भी किया था।

वहीं आज राजीव प्रताप रूड्डी आज सारण से नामांकन करेंगे। जिसके बाद सभा को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि, सारण में पांचवें चरण में यानी 20 मई को चुनाव होना है। रोहिणी आचार्य औऱ राजीव प्रताप रूड्डी के साथ निर्दलीय उम्मीदवार लालू प्रसाद यादव भी मैदान में है। अब इस बार सारण की जनता किसे जिताती है यह तो 4जून को पता चलेगा।  

Suggested News