शादी के महीने भर बाद काफूर हुआ इश्क, पत्नी को घर से निकाला, मुखिया बनने के नाम पर रुपए भी ऐंठे

PATNA: पटना के सकरैचा में रहने वाले संजय साह के बेटे चुनचुन साव ने तारनपुर पंचायत अंतर्गत तारनपुर गांव निवासी युवती के साथ शिव मंदिर में लोगों की मौजूदगी में शादी की। यह शादी पहले से तय थी, अर्थात, लंबे प्रेम प्रसंग के बाद परिवार वालों की रजामंदी से यह शादी हुई थी। अब एक महीने बाद ही चुनचुन कहने लगा कि उसके परिजन इस शादी से खुश नहीं है और वह पत्नी को घर में नहीं रख सकता। इस अजीबोगरीब मामले ने सभी को हैरत में डाल दिया। बताया जाता है शादी के दौरान लड़की के मां से चुनचुन साव ने मुखिया चुनाव में खड़ा होने के लिए एक लाख कैश भी ठग लिया। इसके अलावा क्षमता के अनुसार लड़की के घरवालों ने शादी में दान दहेज दिया।
घटना की जानकारी मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। लड़की के परिजनों का कहना है इस मामले की सूचना गौरीचक परसा बाजार औरव जानीपुर थाना को सूचित किया गया है। बावजूद किसी भी थाने में उनकी गुहार नहीं सुनी गई और ना ही मामला दर्ज किया गया। इसके बाद लड़की के गांव के लोगों ने दुल्हन को लड़के के घर पहुंचा दिया। जैसे ही दुल्हन ससुराल पहुंची, लड़का अपने पिता के साथ घर से फरार हो गया। वही दूल्ही के मां और बहन लड़की को तरह-तरह से प्रताड़ित करती हैं ताकि वह घर छोड़कर चली जाए। इतना ही नहीं चुनचुन ने अपने दोस्तों को अपनी ही पत्नी से छेड़खानी करने के लिए भेजा। पति की बेवफाई और मनचलों की अश्लील बातों से आजिज होकर महिला वापस अपने गांव तारनपुर लौट गई।
दुल्हन के चेचेरे भाई सुधीर ने बताया कि हमलोग काफी कोशिश करके पहले गौरीचक थाना गए वहां की पुलिस को मामला दर्ज करने की गुजारिश की। पुलिस को बताया गया कि 24 अप्रैल को तारणपुर के पास शिव मंदिर में सकरैचा निवासी सजंय साव के बेटे चुनचुन साव के साथ तारणपुर निवासी हलवाई का काम करने वाले किशोरी साव की बेटी के साथ हुई थी। इस शादी का वीडियो और फोटो भी मौजूद है। पीड़ित परिवार और ग्रामीण पुलिस पर लड़के के परिवार से मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं । पीड़ित परिवार का कहना है कि आखिर किसके दबाव पर पुलिस मामला दर्ज नही कर रही है।
इस संबंध में जानीपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मिश्रा ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया था। मुझे जानकारी मिली थी एक माह पहले शादी हुई है और अब लड़का पत्नी को रखने से इनकार कर रहा है। लड़का अपने पिता के साथ फरार हो गया था जब उसके घर छापेमारी की गई । लडक़ी के साथ लड़के का परिवार ज्यादती कर रहा है। हमने लड़की वालों को महिला थाना में जाकर मामला दर्ज कराने की सलाह दिया है।