स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मंत्री खदेरन सिंह की 50 वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने की उपलब्धियों की जमकर सराहना

स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मंत्री खदेरन सिंह की 50 वीं पुण्य

PATNA : देश आजादी के लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने और 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानी एवं  बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे बाबू खदेरन सिंह बिक्रम के आधुनिक निर्माता एवं पहले विकास पुरुष थे। उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने बाबू खदेरन सिंह के 50 वी पुण्यतिथि के अवसर आयोजित किए गए श्रद्धांजलि सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा। जानकारी के अनुसार पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र बिक्रम प्रखंड के गोड़खडी गांव निवासी महान स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार सरकार के पूर्व सूचना एवं पर्यटन मंत्री रहे स्व बाबू खदेरन सिंह की 50 पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि सांसद सह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह , पूर्व सांसद जगदीश शर्मा , पूर्व विधायक अनिल कुमार जैसे दर्जनों अतिथियों एवं नेताओं ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें शत शत नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा की महान स्वतंत्रता सेनानी रहे स्वर्गीय खदेरन बाबू विक्रम के ही नहीं पूरे बिहार के महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक रहे हैं। उन्होंने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सन 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए अपनी अग्रणी भूमिका निभाई थी। वे देश के आजादी के बाद विक्रम विधानसभा क्षेत्र से दो बार प्रतिनिधित्व विधानसभा में किया और दोनों बार बिहार सरकार में मंत्री भी रहे। उन्होंने बिक्रम विधानसभा के विकास में अहम भूमिका निभाई। वे पहले शख्सियत थे जो विक्रम की आधुनिक निर्माता के रूप में विकास पुरुष रहे। उन्होंने बिक्रम के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। सभी क्षेत्रों में विकास कार्य किया। उनकी उपलब्धियां आज भी मिल का पत्थर साबित हो रही है। वे एक युगदृष्टा , विशाल ह्रदय सम्राट के साथ साथ सदी के महानायक, अधिवक्ता एवं पूर्व मंत्री रह कर बिहार की विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया।

वहीं इस श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कर रहे जहानाबाद से कई बार लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व सांसद जगदीश शर्मा ने बाबू खदेरन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने कुशल राजनीतिज्ञ, प्रखर वक्ता एवं महान स्वतंत्रता सेनानी के रूप में देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे एक युगदृष्टा ही नहीं कुशल राजनीतिज्ञ एवं प्रखर समाज सेवक के रूप में बिक्रम ही नहीं पूरे प्रदेश की सेवा अपनी कर्तव्य निष्ठा के साथ ईमानदारी पूर्व किया है। वे हमेशा हम सभी के बीच में विराजमान रहेंगे। उनकी दूरदर्शी सोच ,उनके आदर्शो एवं उनकी उच्च कोटि की  व्यक्तित्व से हम सभी के प्रेरणा लेने की आवश्कता है । उनके आदर्शो को अपना कर समाज सेवा कर सकते। ऎसी हमे सीख मिलती है। इनके महान व्यक्तित्व से वे हम सभी के सदा प्रेरणाश्रोत रहेंगे।

वहीं बाबू खदेरन सिंह के सुपुत्र एवं इस श्रद्धांजलि सभा के संयोजक एवं निवेदक अविनाश कुमार ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बाबू खदेरन सिंह हमारे पिता ही नहीं वे पूरे बिक्रम विधानसभा के धरोहर रहे हैं। हमे आज उनके आदर्शो एवं उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को एक आदर्श और मार्ग दर्शक के रूप में अपनाने की जरूरत है। उनके बताए रास्ते और पद चिन्हों पर चल कर समाज निर्माण करने की कोशिश करते है। उन्होंने उनके व्यक्तिव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 10 अक्टूबर 1899 को हुआ था और उनकी मृत्यु 20 अगस्त 1974 को हुई थी। इस बीच वे 1930 में पटना सिविल कोर्ट में वकालत प्रारम्भ करते हुए देश की आजादी में गांधी जी के आह्वान पर कूद पड़े और 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। वे आजीवन अपनी कर्तव्य निष्ठा के साथ ईमानदारी पूर्वक देश सेवा करते रहे । वे 1969और 71 में बिक्रम विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए दो बार राज्य सरकार में मंत्री भी रहे। इस दौरान कर्तव्य निष्ठा के साथ बिक्रम के विकास के साथ साथ राज्य की विकास में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। वे एक युगदृष्टा पुरुष थे। हमेशा समाज सेवा में जुटे रहते थे। हम सभी उनके बताए रास्ते पर चलने की कोशिश करते हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनिल कुमार,मंटू शर्मा, गुडडू सिंह समेत बड़े पैमाने दर्जनों स्थानीय नेताओं के साथ साथ सैंकड़ों की संख्या में बड़े पैमाने पर स्थानीय लोगों ने इस श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर उन्हें शत शत नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

पालीगंज से अमलेश की रिपोर्ट